भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 की महाभिड़ंत, बल्लेबाजी से गेंदबाजी जानें टीम इंडिया की रैंकिंग का हाल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 की महाभिड़ंत, बल्लेबाजी से गेंदबाजी जानें टीम इंडिया की रैंकिंग का हाल


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. कल यानी 29 अक्टूबर से भारतीय टीम कंगारूओं के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे. यह पहला मौका होगा जब भारत कंगारुओं के खिलाफ रोहित और विराट के बगैर टी20 सीरीज खेलेगी. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों और टीम इंडिया की क्या स्थिति है.

अभिषेक शर्मा 

अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. वह 926 रेटिंग के साथ इस आईसीसी मेंस बैटिंग रैंकिंग के मामले में नंबर 1 पर हैं. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल शॉल्ट 857 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं तीसरे नंबर पर तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा 819 रेटिंग के साथ हैं. एशिया कप में अपनी धमाकेदार पारियों की बदौलत बल्ले से तबाही मचाने वाले अभिषेक शर्मा ने चारों तरफ खूब नाम कमाया. अभिषेक ने लगातार 3 अर्धशतक जड़कर सभी को हिला कर रख दिया था. वह टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर रहे थे.  ऐसे में उनके ऊपर सभी खिलाड़ियों की नजरें होंगी. यह अभिषेक का पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा उनका क्या प्रदर्शन रहता है. 

Add Zee News as a Preferred Source


वरुण चक्रवर्ती

आईसीसी बॉलिंग रैंकिंग में भी भारतीय गेंदबाजों का जलवा है. वरुण चक्रवर्ती टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारत के नंबर 1 गेंदबाज हैं. 803 रेटिंग के साथ वह नंबर 1 पर  बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर कैरेबियाई खिलाड़ी अकिल होसिन का नाम है वह 699 रेटिंग के साथ इस पोजीशन पर मौजूद हैं. तीसरे नंबर की बात करें तो इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद का नाम स्थित है. रशीद 696 प्वाइंट्स के साथ नंबर 2 पर मौजूद हैं.

भारतीय टीम यहां भी नंबर 1

आईसीसी टी20 मेंस रैंकिंग में भारतीय टीम 272 रेटिंग के साथ नंबर 1 पायदान पर है. यह आंकड़े ये दर्शाते हैं भारतीय खिलाड़ी और भारतीय टीम का मौजूदा क्रिकेट जगत में पूरी तरह से दबदबा है.  नंबर 2 पर ऑस्ट्रेलिया 268 रेटिंग के साथ मौजूद है. वहीं, तीसरे नंबर इंग्लैंड की टीम 258 रेटिंग के साथ कायम है.

ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच की महाजंग, कंगारुओं पर कहर बनकर टूटा था दिग्गज, सुनहरे अक्षरों से इतिहास में दर्ज कराया नाम

 



Source link