Last Updated:
IND vs AUS 1st T20 Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 5 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में बुधवार (29 अक्टूबर) को भिड़ेंगी. यह मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में बल्लेबाज चौकों और छक्कों की करेंगे बरसात या गेंदबाज की होगी चांदी? पिच कैसा बर्ताव करेगी. क्या बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द तो नहीं हो जाएगा. जानिए सबकुछ.
नई दिल्ली. वनडे सीरीज हारकर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों में भिड़ने को तैयार है. सीरीज का पहला टी20 मैच बुधवार (29 अक्टूबर) को कैनबरा स्थित मनुका ओवल में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे जबकि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी टी20 के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में ज्वॉइन कर चुके हैं. भारत टी20 सीरीज की शुरुआत जीत से करना चाहेगा. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि मनुका ओवल की पिच पर बल्लेबाजों का राज होगा या गेंदबाजों की चांदी होगी. आपको इस पिच के बारे में चलिए हम बताते हैं कि यहां पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए और इस पिच पर औसत स्कोर क्या है. पहले टी20 में बारिश के कितने चांसेस हैं. क्या बारिश में यह मुकाबला धुल जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
भारत का ऑस्ट्रेलिया के घर में रिकॉर्ड शानदार है
भारत ने मनुका ओवल में अभी तक एक टी20 मैच खेला है. साल 2020 में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए थे.भारत ने इस मैच को 11 रन से जीता था. 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 150 रन ही बना सका. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में 12 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से भारत को 7 में जीत मिली है वहीं ऑस्ट्रेलिया सिर्फ चार मैच जीत पाया है. एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 वेदर अपडेट
कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में सुबह-सुबह हल्की बारिश का अनुमान है.शुक्र है कि मैच के दौरान तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है. पहला टी20 मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:15 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे) शुरू होगा. ऑस्ट्रेलियाई गर्मी के शुरुआती दिनों में इस ठंडी शाम में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. खेल के दौरान न्यूनतम ह्यूमिडिटी 51 प्रतिशत रहने और 17 किमी/घंटा की रफ़्तार से अच्छी हवा चलने की उम्मीद है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें