भोपाल में मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने जिला आपूर्ति नियंत्रक चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से गैस री-फिलिंग, वाहनों में लगे एलपीजी सिलेंडर और गैस भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अवंति बाई चौक माता मंदिर के पास एक वाहन में गैस का अवै
.
वहीं एम्बुलेंस वाहन के संचालक द्वारा अवैध गैस ईंधन का उपयोग करने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई में 37 घरेलू गैस सिलिंडर, 2 बड़ी गैस रिफिलिंग मशीन, एक छोटी मशीन और पाइप जब्त की है। कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी, सफदर खान, वसुंधरा पेंड्रो और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जांभोलकर शामिल थे।