मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित और विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करना था।
.
इस जनसुनवाई में जिले भर से कुल 27 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक मीना ने सभी शिकायतों का तत्काल और विधिसंगत निराकरण करने के लिए संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान एसपी के साथ एडिशनल एसपी टी एस बघेल, एडिशनल एसपी हेमलता कुरील, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी कीर्ति बघेल, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति और एसडीओपी गरोठ विजय यादव भी मौजूद रहे।
इन अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की शिकायतों का त्वरित और विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित किया।
एसपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक नई व्यवस्था के अंतर्गत जनसुनवाई एसपी कार्यालय की बजाय पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित की जा रही है, शिकायतों की जांच और निराकरण अगले सप्ताह की जनसुनवाई से पहले संबंधित अनुभाग के एसडीओपी द्वारा करवा लिया जाएगा। इससे न केवल आमजन को न्याय मिलेगा, बल्कि उनके समय की भी बचत होगी।
देखिए तस्वीरें…



