रीवा में 72 सीटर विमान का सफल ट्रायल: अब तक 19 सीटर उड़ानें ही चलती थी, दिल्ली और इंदौर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी – Rewa News

रीवा में 72 सीटर विमान का सफल ट्रायल:  अब तक 19 सीटर उड़ानें ही चलती थी, दिल्ली और इंदौर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी – Rewa News


रीवा एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहली बार 72 सीटर विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इससे पहले एयरपोर्ट पर सिर्फ 19 सीटर विमान ही उड़ान भरते थे। सफल ट्रायल के बाद अब जल्द ही रीवा से दिल्ली, इंदौर और मुंबई के लिए नियमित फ्लाइटें शुरू होंगी।

.

मंगलवार दोपहर एलायंस एयर कंपनी की टेस्ट फ्लाइट जबलपुर से उड़ान भरकर रीवा एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एलायंस एयर के इंजीनियर्स की टीम ने रनवे, सुरक्षा, और टेकऑफ पैरामीटर्स की जांच की। निर्धारित मानकों के परीक्षण के बाद लैंडिंग को पूरी तरह सफल घोषित किया गया।

दो एयरलाइंस शुरू करेंगी फ्लाइट

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, नवंबर 2025 से अलायंस एयर 72 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस 1 जनवरी 2026 से अपनी उड़ानें शुरू करेगी। दोनों एयरलाइंस अलग-अलग रूट्स पर संचालित होंगी। अलायंस एयर दिल्ली रूट पर जबकि इंडिगो इंदौर और मुंबई रूट पर सेवा देगी।

रीवा में 72 सीटर विमान की लैंडिंग हुई।

डिप्टी सीएम ने जताई खुशी

रीवा से पहली बार बड़े विमान की सफल लैंडिंग पर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है और अब रीवा सीधे देश के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा।

2023 में हुआ था एयरपोर्ट का शुभारंभ

रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन 16 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। एयरपोर्ट के संचालन के बाद से ही यहां विस्तार और बड़ी विमान सेवा शुरू करने की योजना पर काम चल रहा था, जो अब सफल ट्रायल के साथ साकार होती दिख रही है।



Source link