शाजापुर के न्यायाधीश ने बस स्टैंड पर की सफाई: सफाई मित्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया, बोले- 12 दिसबंर को लोक अदालत लगेगी – shajapur (MP) News

शाजापुर के न्यायाधीश ने बस स्टैंड पर की सफाई:  सफाई मित्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया, बोले- 12 दिसबंर को लोक अदालत लगेगी – shajapur (MP) News


शाजापुर में मंगलवार शाम को ‘पंच-ज अभियान’ के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त समन्वय से हुए इस कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश दिया गया।

.

जिला प्रधान न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय बस स्टैंड परिसर में सफाई की।

उन्होंने नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर हाथों में झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया।

जज ने कचरा डस्टबीन में डालने की अपील की

इस दौरान प्रधान न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने दुकानदारों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कचरा डस्टबीन में डालने की अपील की। श्रमदान के बाद उन्होंने नगर पालिका के सफाई मित्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सफाईकर्मियों को ट्रैकसूट उपहार स्वरूप देने की भी घोषणा की। इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में न्यायाधीश, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता, नगर पालिका और न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

शाजापुर जिला न्यायालय के एडीआर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला प्रधान न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने ‘पंच-ज अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रधान न्यायाधीश ने 9 से 15 नवंबर तक मनाए जाने वाले ‘न्यायोंतस्व’ के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने आगामी 13 दिसंबर को इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत के बारे में भी बताया।



Source link