मध्य प्रदेश के श्योपुर में सड़क पर दो सांडों के बीच घमासान लड़ाई छिड़ गई. करीब आधे घंटे तक दोनों लड़ते रहे. विजयपुर नगर के गांधी चौक के पास का यह मामला है. सांडों की लड़ाई में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और एक दुकान का काउंटर टूट गया. इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. लोगों ने पत्थर मारे, पानी डाला लेकिन सांडों पर कोई असर नहीं पड़ा.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।