सागर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश: नशे की हालत में सड़क किनारे सो रहा था, मारपीट कर पॉलीथिन डालकर लगाई आग – Sagar News

सागर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश:  नशे की हालत में सड़क किनारे सो रहा था, मारपीट कर पॉलीथिन डालकर लगाई आग – Sagar News


लात-घूंसों से मारपीट कर आग लगाई।

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पहले युवक से मारपीट की और फिर उसके कपड़ों में आग लगा दी। आग लगने से युवक झुलस गया। पूरा घटनाक्रम नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। परिजनों ने पुलिस स

.

पीड़ित की मां केशररानी अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की रात उसका बेटा हेमराज अहिरवार, हर्ष नेमा की दुकान के सामने नशे की हालत में सो रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में नरेश, हेमराज और सुनील नामक युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके पास रखी पॉलिथीन में आग लगाकर कपड़ों में झोंक दी। आग लगते ही हेमराज झुलसने लगा। शोर सुनकर मां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई।

पीड़ित हेमराज ने बताया कि मैं नशे की हालत में सोया हुआ था। इसी बीच तीनों आए, पहले मेरे साथ मारपीट की फिर पॉलिथीन इकट्ठा कर आग लगा दी।

आग लगने से झुलसा युवक।

आरोपियों के खिलाफ FIR की जा रही

आग से युवक के कमर के पास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। हेमराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने रहली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पीड़ित के बयान लेकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link