सिवनी में 65 हजार की देसी-अंग्रेजी शराब जब्त: लखनादौन में पुलिया के पास आरोपी गिरफ्तार, 6 थैलों भरे था शराब – Seoni News

सिवनी में 65 हजार की देसी-अंग्रेजी शराब जब्त:  लखनादौन में पुलिया के पास आरोपी गिरफ्तार, 6 थैलों भरे था शराब – Seoni News



सिवनी जिले में मंगलवार शाम के समय 65 हजार रुपए की अवैध देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

.

थाना प्रभारी कीरत प्रसाद धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम गठित की गई। सूचना मिली थी कि जबलपुर-सिवनी हाईवे पर लखनादौन में पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध शराब रखे हुए है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर राजू उर्फ राजेंद्र (23) निवासी बंजारी (स्थाई पता तुमड़ीपार, थाना धूमा) को छह थैलों में अवैध देसी और अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। जांच में कुल 561 क्वार्टर शराब मिली, जिसकी मात्रा 100.98 लीटर थी।

जब्त शराब में मसाला पाव, प्लेन पाव, नंबर 1 रम और जीनियस व्हिस्की शामिल थी। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 65,000 रुपए है। आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।



Source link