Last Updated:
IND W vs AUS W: एलिसा हीली ने फिटनेस टेस्ट पास कर भारत के खिलाफ महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मुंबई में अभ्यास किया. हीली टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है.
नवी मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की करिश्माई कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले फिटनेस टेस्ट पूरा करने के साथ मंगलवार को यहां जमकर अभ्यास किया.
हीली टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने भारत और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार मैचों में शतक जड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया लीग मैचों में क्लीन स्वीप करते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था.
आईसीसी ने हीली की चोट पर कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से दो दिन पहले मंगलवार (28 अक्टूबर) को कड़ी ट्रेनिंग की.’
आईसीसी से साझा जानकारी के मुताबिक, ‘हीली ने मुंबई में सकारात्मक संकेत दिए कि उनके स्वास्थ में तेजी से सुधार हो रहा है. अभ्यास सत्र की शुरुआत में ही उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया और फिर विकेटकीपिंग अभ्यास में हिस्सा लेकर अपने नेट सत्र को पूरा किया. उन्हें नेट गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया.’
ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि हीली सेमीफाइनल से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगी.
हीली का इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही आया था. उन्होंने 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 142 रन की शानदार पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें