2 मैच… 15 विकेट, जो कहा, उसे कर दिखाया, शमी का अगरकर को तीखा जवाब

2 मैच… 15 विकेट, जो कहा, उसे कर दिखाया, शमी का अगरकर को तीखा जवाब


Last Updated:

Mohammed Shami 15 wicket: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर बंगाल ने ईडन गार्डन्स में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में गुजरात को 141 ​​रनों से हरा दिया. शमी ने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए. उन्होंने इस तरह भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर को करारा जवाब भी दे दिया जिन्होंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया.

शमी का इंडिया के चीफ सेलेक्टर को करारा जवाब.

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी पुराने में लय में लौट आए हैं. उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात के खिलाफ मुकाबले में आठ विकेट लेकर अपनी टीम को 141 ​​रनों से जीत दिलाई. शमी ने आखिरी बार इस साल मार्च में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए खेला था.उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के चौथे और अंतिम दिन 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पांच विकेट लिए, जिससे गुजरात की टीम 185 रनों पर आउट हो गई.

35 वर्षीय मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के साथ बंगाल के पहले दौर के मुकाबले में भी मैच विजयी प्रदर्शन किया था. उन्होंने उस मुकाबले में सात विकेट लिए थे और बंगाल ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. दो मैचों में 15 विकेट लेकर शमी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के औकिब नबी डार (17 विकेट) और सर्विसेज के अर्जुन शर्मा (16 विकेट) के बाद सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

शमी का इंडिया के चीफ सेलेक्टर को करारा जवाब.

शमी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला था
शमी भारतीय चयन समिति को प्रभावित करने में असफल रहे हैं. भारतीय चयन समिति के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने हाल में बताया था कि शमी ने चोट से उबरने के बाद उतने मैच नहीं खेले हैं जिससे कि उन्हें आगामी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाए. उन्हें घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी.

शमी ने अगरकर को दिया था ये जवाब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के दौरान अगरकर से शमी के बारे में अपडेट पूछा गया था, तब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा था कि उन्हें इस गेंदबाज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें और क्रिकेट खेलने की जरूरत है. इसके बाद अगरकर को शमी ने जवाब देते हुए कहा था कि चीफ सेलेक्टर चाहे जो भी कहने दें.

आपने देखा है कि मैंने चोट से उबरने के बाद कैसी गेंदबाजी की है. सब आप सबकी आंखों के सामने है. दिलचस्प बात यह है कि इस जुबानी जंग के बाद हाल में अगरकर की अगुवाई वाली टीम में शामिल हुए आरपी सिंह ने बंगाल और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान शमी से मुलाकात की थी और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

2 मैच… 15 विकेट, जो कहा, उसे कर दिखाया, शमी का अगरकर को तीखा जवाब



Source link