AI से वीडियो बनाकर बदनाम करने में लगीं विदेशी ताकतें: धीरेंद्र शास्त्री का दावा- 22 लोगों की IT टीम पीछे; बोले- बड़े पदाधिकारी ने दी जानकारी – Chhatarpur (MP) News

AI से वीडियो बनाकर बदनाम करने में लगीं विदेशी ताकतें:  धीरेंद्र शास्त्री का दावा- 22 लोगों की IT टीम पीछे; बोले- बड़े पदाधिकारी ने दी जानकारी – Chhatarpur (MP) News


उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर उनके गलत फेक वीडियो बना रही हैं, जिन्हें वायरल किया जा रहा है।

बागेश्वर धाम पर दिव्य दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर उनके गलत फेक वीडियो बना रही ह

.

IT की 22 सदस्यीय टीम लगी महाराज ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI का सहारा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए IT की 22 सदस्यीय स्पॉन्सर्ड टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों का काम AI वीडियो जनरेट कर उन्हें गलत तरीके से बनाकर वायरल करना है, जिससे उनकी बदनामी हो सके।

“हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे चुप नहीं बैठेंगे” शास्त्री ने कहा,

हम खुले मंचों से हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे क्या चुप बैठे होंगे? उनका जितना बस होगा, उतना ही वह हमारा बुरा करते होंगे।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि उनके पीछे बड़ी-बड़ी विदेशी ताकतें उन्हें गिराने के लिए प्रतिदिन लगी हुई हैं।

पदाधिकारी ने दी जानकारी, स्पॉन्सर्ड हैं वीडियो उन्होंने ने बताया, “हमारे ही किसी बहुत बड़े पद पर बैठे पदाधिकारी ने बताया कि आप के लिए पूरी IT की 22 सदस्यीय टीम आपके पीछे लगी हुई है, AI जनरेटिव फेक वीडियो बनाकर सिर्फ वायरल करने के लिए। उन वीडियो को स्पॉन्सर्ड कहते हैं, जिसमें पैसे लगाए जाते हैं वायरल करने के लिए।” अपनी जीवनशैली पर कहा, “हम जैसे कमरे में रहते हैं, वैसे ही हम बाहर रहते हैं। जब हमको कुछ डर नहीं है तो भी नहीं हैं। जो भगवान करेंगे, वो होगा, उन्हीं के भरोसे हैं।”

तांत्रिकों की दुकानें बंद, बालाजी करते हैं रक्षा शास्त्री ने कहा, “कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई, क्या वे चुप बैठे होंगे? उनके पास जितनी शक्तियां होगी, सब छोड़ते होंगे। हमारी रक्षा बालाजी सन्यासी बाबा करते हैं।”

भक्तों से अपील- “हनुमान जी के चक्कर में पड़ो” उन्होंने भक्तों से कहा कि पूरी पृथ्वी तुम्हारे विरोध में लग जाए, अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता। अंत में महाराज ने फिर कहा कि आप सभी हमारे चक्कर में नहीं, हनुमान जी के चक्कर में पड़ो।



Source link