कैलारस में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान: हाथ ठेला, गुमठी और फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को जगह देकर कराया विस्थापित – Morena News

कैलारस में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:  हाथ ठेला, गुमठी और फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को जगह देकर कराया विस्थापित – Morena News



छोटे व्यापारियों को तय स्थान पर ले जाता प्रशासन

कैलारस शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित बाजार व्यवस्था से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अतिक्रमण हटाने के बाद अब प्रशासन शहर के व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से बसाने और बाजार को सुचारू बनाने में जुट

.

अनाज मंडी में चला सफाई अभियान

कैलारस अनाज मंडी परिसर में दोपहर के समय तहसीलदार नरेश शर्मा ने नगर परिषद और राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। मंडी क्षेत्र में फल और सब्जी के थोक व्यापारियों के लिए नई जगह तय की जा रही है, ताकि उनका काम आसानी से चल सके और ट्रैफिक जाम की दिक्कत खत्म हो।

विस्थापित ठेले वालों के लिए नई जगह तैयार

इसी तरह, अतिक्रमण हटाने के बाद ठेला और घूम-घूमकर सामान बेचने वाले विक्रेताओं के लिए बस स्टैंड के पास नई जगह तैयार की जा रही है। नगर परिषद और राजस्व विभाग की टीम ने मिलकर वहां की जमीन की सफाई कर ठेले लगाने के लिए जगह बना दी है।

हाईवे जाम से मिलेगी राहत

तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई नेशनल हाईवे 552 पर लगने वाले लगातार जाम की समस्या को खत्म करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि व्यापारियों और आम लोगों दोनों के हितों का ध्यान रखते हुए शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाए।



Source link