गांधवा के झोलाछाप डॉक्टर पर केस, गिरफ्तार: डेढ़ साल के बच्चे की इलाज के दौरान हुई थी मौत; जांच में डिग्री नहीं मिली – Khandwa News

गांधवा के झोलाछाप डॉक्टर पर केस, गिरफ्तार:  डेढ़ साल के बच्चे की इलाज के दौरान हुई थी मौत; जांच में डिग्री नहीं मिली – Khandwa News



पुलिस ने आराेपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया।

खंडवा में पिपलोद पुलिस ने गांधवा गांव में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के गलत इलाज से 18 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी।

.

गलत इलाज से बिगड़ी बच्चे की हालत

पुलिस के अनुसार, बड़ा बोरगांव निवासी लाबू जमरा का 18 महीने का बेटा ओम दस्त से पीड़ित था। उसे पहले बोरगांव के सरकारी अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे गांधवा के डॉ. हिमांशु यादव के पास ले जाया गया। डॉ. यादव ने बच्चे को निमोनिया बताया और उसे ड्रिप चढ़ाने की सलाह दी।

ड्रिप चढ़ाने के बाद हुई मौत

लाबू जमरा के अनुसार, डॉ. यादव ने ओम को अपने क्लिनिक में भर्ती किया और उसे दो ड्रिप चढ़ाए, जिसमें पांच इंजेक्शन लगाए गए। ड्रिप आधा चढ़ने के बाद डॉ. यादव वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद ओम की मौत हो गई।

डिग्री न होने पर डॉक्टर गिरफ्तार

घटना के बाद, लाबू जमरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डॉ. यादव के दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में पाया गया कि डॉ. यादव के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं है।

पुलिस ने डॉ. हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धारा 106(1) बी.एन.एस. व धारा 24 म.प्र. राज्य आयुर्विज्ञान परिषद एक्ट (1956, 1958) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link