गुरुवार को शहर में नहीं होगी जल आपूर्ति: गऊघाट प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण बनी यह स्थिति – Ujjain News

गुरुवार को शहर में नहीं होगी जल आपूर्ति:  गऊघाट प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण बनी यह स्थिति – Ujjain News



शहर में गुरुवार, 30 अक्टूबर को जल आपूर्ति नहीं होगी। नगर निगम के गऊघाट फिल्टर प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति बनी है।

.

प्लांट में खराबी आने से शहर को पानी सप्लाई करने वाली टंकियां नहीं भरी जा सकी हैं। इस वजह से पूरे शहर में जल प्रदाय बाधित रहेगा।

नगर निगम के पीएचई विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर को गऊघाट फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।

विभाग ने बताया कि टंकियां न भर पाने के कारण गुरुवार, 30 अक्टूबर को पूरे शहर में जल आपूर्ति संभव नहीं हो पाएगी।



Source link