छिंदवाड़ा लड़की से बात करने पर युवक की हत्या: चार दोस्तों ने पीटकर तालाब में फेंका था, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार – Chhindwara News

छिंदवाड़ा लड़की से बात करने पर युवक की हत्या:  चार दोस्तों ने पीटकर तालाब में फेंका था, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार – Chhindwara News



छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर को तालाब में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 3 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मड़ई में मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को पीटकर ता

.

थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह भेड़ा पुल के पास तालाब में अभिषेक उईके (21) का शव मिला था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक 24 अक्टूबर को भेड़ा गांव की मड़ई में गया था और वापस नहीं लौटा।

शरीर पर चोट के निशान मिले, दोस्तों से हुई पूछताछ

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और डूबने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक के दोस्तों और मड़ई में मौजूद युवकों से पूछताछ की।

लड़की से बात करने को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मड़ई के दौरान किसी लड़की से बात करने को लेकर अभिषेक का अमारी गांव के चार युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अभिषेक की पिटाई की और घसीटते हुए तालाब किनारे ले गए। वहां चारों ने मिलकर उसे तालाब में धकेल दिया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मंजू उर्फ सुंदर बट्टी और उसके तीन नाबालिग साथियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

थाना प्रभारी मार्को ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया।



Source link