टीम इंडिया को मिल गया चेतेश्वर पुजारा का असली रिप्लेसमेंट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर मचाएगा धमाल!

टीम इंडिया को मिल गया चेतेश्वर पुजारा का असली रिप्लेसमेंट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर मचाएगा धमाल!


Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम सबसे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर को शुरू होगी. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. सीरीज के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन अगले कुछ दिनों में हो सकता है. इस बार सबकी नजर डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चयन पर होगी.

नंबर-3 पर किसी ने नहीं जमाई धाक

भारतीय टीम करीब 2 साल से तीसरे स्थान के लिए चेतेश्वर पुजारा के रिप्लेसमेंट को ढूंढ रही है. इस दौरान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को इस नंबर पर आजमाया गया. हालांकि, अभी तक किसी ने अपनी जगह पक्की नहीं की. गिल कप्तान बन गए और विराट कोहली के संन्यास के बाद चौथे स्थान को अपना लिया है. पडिक्कल प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पा रहे हैं और करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बाहर हो गए. वहीं, सुदर्शन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन वह पूरी तरह से नंबर-3 को अपना नहीं बना पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पुजारा के रिप्लेसमेंट होंगे ऋतुराज?

एक तरफ नंबर-3 पर पुजारा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं मिल रहा है और दूसरी ओर डोमेस्टिक क्रिकेट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी सामने आ रहे हैं. उनमें सबसे आगे ऋतुराज गायकवाड़ हैं. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज ने डोमेस्टिक क्रिकेट में पिछले कुछ मैचों में जोरदार प्रदर्शन किया है. पिछली 5 पारियों में 3 शतक लगाकर उन्होंने तूफान मचा दिया. वह टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं. अब सबकुछ टीम मैनजमेंट और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर निर्भर है कि वह ऋतुराज को चुनते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे धांसू रिकॉर्ड… ‘किंग कोहली’ ने 2 बार लगाई जान, लेकिन क्रॉस नहीं कर सके लाइन

पिछली 5 पारियों में ऋतुराज का प्रदर्शन

– बूची बाबू टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 129 गेंद पर 133 रन.
– दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ 206 गेंदों पर 184 रन बनाए.
– रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ 151 गेंद पर 91 और 81 गेंद पर नाबाद 55 रन की पारी खेली.
– रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ 163 गेंद पर 116 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: ​भारत या ऑस्ट्रेलिया… वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल? ये है ICC का नियम

एक साल से नहीं खेल पाए हैं इंटरनेशनल मैच

ऋतुराज भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं. 6 वनडे मैचों में उनके नाम 19.16 की औसत से 115 रन है. उनके नाम एक अर्धशतक है. दूसरी ओर, 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 39.56 की औसत से 633 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 4 अर्धशतक हैं. अब तक वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए नहीं खेल पाए हैं. अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है तो वह रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं.



Source link