Last Updated:
KL Rahul ने बताया कि कैसे आईपीएल के दौरान केविन पीटरसन उन्हें डांटते थे और एक बार उन्होंने पीटरसन की पत्नी जेसिका से इसकी शिकायत कर दी.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का एक मजेदार किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला न तो किसी मैच का है और न ही किसी विवाद का बल्कि ये कहानी है राहुल की मस्ती भरी “शिकायत” की. वो शिकायत जो राहुल ने सीधे इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन की पत्नी जेसिका पीटरसन से की थी!
राहुल ने हाल ही में ‘2 Sloggers’ पॉडकास्ट में बताया कि उनके और पीटरसन के बीच का ‘मजेदार झगड़ा’ इतना बढ़ गया था कि एक दिन उन्होंने मजाक में पीटरसन की पत्नी से ही शिकायत कर दी.
राहुल ने हंसते हुए बताया, ‘हम इंग्लैंड में थे. केविन और जेसिका ने मुझे डिनर पर बुलाया. मैंने वहीं कहा, ‘आप अपने पति से कहिए, वो मेरे साथ बहुत बदतमीजी करते हैं!’ राहुल ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी इस नोकझोंक को देखकर उन्हें डांटती थीं.
राहुल ने हंसते हुए कहा, ‘हमारी बातचीत अलग है. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह आपको भी खेल दिखाते हैं. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि आप जो कुछ भी दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर देखते हैं वो तो सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है.
दोनों क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने में अहम रही. पीटरसन पहले केएल राहुल के सुस्त अप्रोच की आलोचना करते थे. बाद में उन्होंने इस बल्लेबाज के तेज एटिट्यूड की तारीफ की.
राहुल ने इसी फॉर्म को भारत के इंग्लैंड दौरे में भी बरकरार रखा, जहां उन्होंने 10 पारियों में 532 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें