Last Updated:
डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र की दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया.
नई दिल्ली: ब्लेयर टिकनर की घातक गेंदबाजी के बाद डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र के शानदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 36 ओवर में 175 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 33.1 ओवर के खेल में 177 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
डेरिल मिचेल के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज पस्त
विलियमसन के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस जाएगी, लेकिन डेरिल मिचेल के आगे इंग्लैंड के गेंदबाजों की एक नहीं चली. मिचेल ने रचिन के साथ दमदार खेल दिखाते हुए 59 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. हालांकि, इस दौरान रचिन ने मिचेल का साथ छोड़ दिया. रचिन मुश्किल पिच पर 58 गेंद में 54 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर ने 17 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अपनी टीम के लिए जीत को सुनिश्चित किया.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें