नपाध्यक्ष खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देने बोले: अशोकनगर कलेक्टर बोले- खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है; बास्केटबॉल ग्राउंड शुरू – Ashoknagar News

नपाध्यक्ष खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं देने बोले:  अशोकनगर कलेक्टर बोले- खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है; बास्केटबॉल ग्राउंड शुरू – Ashoknagar News


अशोकनगर नगरपालिका ने संजय स्टेडियम परिसर में निर्मित मॉडर्न बास्केटबॉल ग्राउंड को बुधवार शाम जिला बास्केटबॉल संघ को समर्पित किया। इस ग्राउंड का उद्घाटन कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था।

.

बुधवार को आयोजित समर्पण कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर ग्राउंड को खोला।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने कहा कि नगरपालिका खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करा रही है, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्राउंड खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन में भी खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखने की बात कही।



Source link