बैतूल के निरगुण डैम में शव मिला: कमर में बंधा मिला बिजली का तार; बांध पार करते डूबा – Betul News

बैतूल के निरगुण डैम में शव मिला:  कमर में बंधा मिला बिजली का तार; बांध पार करते डूबा – Betul News



बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र के निरगुण डेम में डूबे युवक का शव रविवार सुबह SDRF टीम ने बरामद किया। मृतक की पहचान निरगुण निवासी 27 वर्षीय शिवदयाल पिता छानो के रूप में हुई है। युवक अविवाहित था। शव मिलने पर उसकी कमर में बिजली का तार बंधा हुआ पाया गया।

.

SDRF प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक खेत मालिक के कहने पर पानी की मोटर का कनेक्शन करने के लिए बांध पार कर रहा था। किसान नेता रमेश गायकवाड़ के अनुसार, खेत मालिक ने शिवदयाल को बिजली की केबल बांधकर ट्रांसफार्मर तक ले जाने का काम दिया था।

लेकिन बांध की गहराई, अधिक पानी और केबल के वजन की वजह से शिवदयाल संतुलन नहीं बना सका और डूब गया। किसान नेता ने घटना की गंभीर जांच की मांग की है।

सुबह से चला सर्च ऑपरेशन, SDRF ने निकाला शव घटना की सूचना पर आठनेर से SDRF की छह सदस्यीय टीम — भूपेंद्र, योगेश, रामकरण, पंकज, लवकेश और कैलाश। प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में सुबह 7 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।टीम ने आपदा उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ समय बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

आठनेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवक की मौत हादसा थी या लापरवाही का परिणाम।



Source link