भारत के 2 बदनसीब क्रिकेटर… आखिरी वनडे में लिया 5 विकेट, फिर कभी नहीं मिली प्लेइंग-11 में एंट्री

भारत के 2 बदनसीब क्रिकेटर… आखिरी वनडे में लिया 5 विकेट, फिर कभी नहीं मिली प्लेइंग-11 में एंट्री


ODI Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेल चुके हैं. सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हुए तो गेंदबाजों में कपिल देव से लेकर अनिल कुंबले, रविचंद्र अश्विन तक ने तबाही मचाई. महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज कप्तान ने सीमित ओवरों में तीनों आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाने के अलावा टीम को टेस्ट में भी नंबर-1 बनाया. टीम इंडिया 1974 से वनडे मैचों में खेल रही है. पिछले 51 सालों में भारत के लिए 251 क्रिकेटर वनडे मैचों में खेल चुके हैं.

भारत के लिए 251 खिलाड़ी खेल चुके हैं वनडे

वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन 18426 बनाए और कुंबले ने सर्वाधिक 337 विकेट झटके. इन दिग्गजों के अलावा बहुत सारे अन्य खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में अपना योगदान दिया है. 251 वनडे खिलाड़ियों में से कुछ ऐसे भी रहे जो काफी कम मैचों के बाद ही टीम से बाहर हो गए. वहीं, कुछ के साथ तो ऐसा हुआ भी कि बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया. दो ऐसे गेंदबाज भी भारत के वनडे इतिहास में रहे हैं जिन्हें 5 विकेट लेने के बावजूद फिर कभी प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​भारत को मिला मोहम्मद शमी जैसा कातिलाना बॉलर! पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देता है जम्मू-कश्मीर का जवान

आखिरी मैच में 5 विकेट और फिर आउट

2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के अहम सदस्य रहे इरफान पठान ने वनडे फॉर्मेट में भी कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 120 वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान 173 विकेट लिए. पठान ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में डेब्यू किया था. उसके बाद 2012 में अपना अंतिम मैच पल्लेकेले में श्रीलंका खेला था. उस मुकाबले में टीम इंडिया 20 रन से जीती थी और पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. इरफान ने 10 ओवरों में 61 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे. हैरानी की बात है कि वह इसके बाद कभी कोई वनडे मैच नहीं खेल पाए.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिल गया चेतेश्वर पुजारा का असली रिप्लेसमेंट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर-3 पर मचाएगा धमाल!

इस स्टार के साथ भी हुई नाइंसाफी!

पठान के अलावा भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में 5 विकेट लिया था और फिर आगे कभी इस फॉर्मेट में टीम के लिए नहीं खेल पाए. उनका नाम अमित मिश्रा है. इस लेग स्पिनर ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला वनडे मैच अप्रैल 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उन्होंने भारत के लिए 36 वनडे मैचों में 64 विकेट लिए. अमित मिश्रा का आखिरी वनडे मैच 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में था. उस मुकाबले में उन्होंने 6 ओवरों में 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. इसके बावजूज वह आगे कभी भारत के लिए वनडे मैच नहीं खेल पाए.



Source link