भोपाल से सिलवानी जा रही तेज रफ्तार यात्री बस मंगलवार शाम ग्राम कुसियारी के पास माना ढाबे के समीप खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। इसी लापरवाही के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों ने कहा- बस की स्पीड ज्यादा थी: बस हादसे में घायल बलवंत लोधी ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेजी से बस चला रहा था। उसने सामने खड़े एक ट्रक में ले जाकर बस को घुसा दिया, जिससे मेरा पैर टूट गया है। बस में बैठे लोग घायल हुए हैं।