मुजीब और उमरजई की कातिलाना गेंदबाजी…अफगानिस्तान ने पहला टी20 मुकाबला जीता

मुजीब और उमरजई की कातिलाना गेंदबाजी…अफगानिस्तान ने पहला टी20 मुकाबला जीता


Last Updated:

मुजीब उर रहमान ने चार विकेट और अजमतुल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिए. अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे को 53 रनों से हराकर टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात.

नई दिल्ली. स्पिनर मुजीब उर रहमान के चार विकेट और तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई की तीन विकेट के दम पर अफगानिस्तान ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 53 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 180 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (52) और रहमानुल्लाह गुरबाज (39) ने अहम योगदान दिया.

जिम्बाब्वे की शुरुआत लड़खड़ा गई. शुरुआती पांच ओवरों में ही उनका स्कोर 30/5 हो गया और अंततः वे 127 रन पर ऑल आउट हो गए. निचले क्रम के बल्लेबाज टिनोटेंडा मापोसा (32) घरेलू टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. गुरबाज ने एक छक्का और छह चौके लगाकर जादरान के साथ पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की, लेकिन सिकंदर रजा की गेंद पर तदिवनाशे मारुमानी ने उन्हें कवर्स में कैच कर लिया. ज़ादरान ने अपनी पारी में एक छक्का और छह चौके लगाए, लेकिन 33 गेंदों की पारी के बाद डीप मिड-विकेट पर रयान बर्ल ने उन्हें कैच कर लिया.

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात.

ज़िम्बाब्वे के कप्तान 39 वर्षीय ऑफ स्पिनर सिकंदर रजा ने 20 रन देकर 3 विकेट और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दबदबा बना लिया और जिम्बाब्वे के पहले पांच बल्लेबाजों में से तीन को शून्य पर और एक को एक रन पर आउट कर दिया. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (24) ने 15 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके लगाए. अपने प्रयासों के बावजूद, ब्रैड इवांस (24) और मापोसा हार को टाल नहीं पाए और दोनों ही मुजीब (20 रन पर 4 विकेट) का शिकार बने। उमरज़ई (29 रन पर 3 विकेट) ने पहले बेनेट और रजा (एक विकेट) के विकेट लिए थे.

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अजमतुल्लाह उमरजई ने कहा, ‘जीत से खुश हूं. इब्राहिम और गुरबाज ने हमें अच्छी लय दी. हमने गेंद में विविधता का इस्तेमाल किया. हमारा लक्ष्य 160 से ऊपर का था. गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की. विकेट धीमा था. हालांकि गेंद अच्छी तरह से आ रही थी.’ ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया. अगर स्कोर 165 होता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था. यह निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता था.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

मुजीब और उमरजई की कातिलाना गेंदबाजी…अफगानिस्तान ने पहला टी20 मुकाबला जीता



Source link