मैहर में कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल: एसपी ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, ड्राइवर गिरफ्तार – Maihar News

मैहर में कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल:  एसपी ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, ड्राइवर गिरफ्तार – Maihar News


मैहर-रीवा रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया।

.

यह घटना केजेएस सीमेंट प्लांट के मोड़ के पास हुई। रीवा की ओर से आ रही कार (एमपी 17 सीसी 5018) ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर सवार पंकज कोल (22 वर्ष), झल्ला कोल (55 वर्ष) और कल्लू बाई कोल (52 वर्ष) इस हादसे में घायल हुए हैं।

दुर्घटना के समय मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका, दुर्घटनाग्रस्त कार को रुकवाया और सभी घायलों को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

एसपी सिंह ने स्वयं मैहर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link