Last Updated:
Laura Wolvaardt Statement : दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि विश्व कप फाइनल में पहुंचने का उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है. वोलवार्ट ने कहा कि यह अवास्तविक एहसास है. दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप फाइनल में भारत या ऑस्ट्रेलिया से सामना हो सकता है.
नई दिल्ली. इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि यह एक ‘अवास्तविक’ एहसास है. बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर वोलवार्ट ने 143 गेंद पर 169 रन की शानदार पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 319 रन बनाने में मदद की और फिर मरीजेन कैप के 20 रन देकर पांच विकेट की बदौलत टीम ने इंग्लैंड को 194 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की.
लॉरा वोलवार्ट ने खेली अश्विसनीय पारी.
उन्होंने अपनी साथी सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स (45) की भी सराहना की जिनके साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की. वोलवार्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ताज (ब्रिट्स) और मैं शीर्ष क्रम में बहुत मजबूत रहे हैं और हमने शीर्ष पर अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे बहुत खुशी है कि हम शुरुआत में यह साझेदारी कर पाए.हम शुरुआत में ही बढ़त बना चुके थे.यह एक अच्छा विकेट था इसलिए हम बस आगे बढ़ना चाहते थे. यह वाकई अच्छा है कि हम बड़ा स्कोर बना पाए क्योंकि विकेट काफी सपाट था. मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में यह बात थी कि मेरे पास बेहतर शॉट थे (अंत में लेग साइड पर बड़े शॉट की बात करते हुए) लेकिन मैं बस 40वें ओवर तक पहुंचना चाहती थी.’
इंग्लैंड की कप्तान नैट स्काइवर ब्रंट ने स्वीकार किया कि आज रात उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी. वोलवार्ट ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो बल्लेबाजों की पारियां अविश्वसनीय रहीं. आज हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए और सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराने के लिए आपको पूरे खेल को एक साथ रखना होता है. हम ऐसा नहीं कर पाए और बहुत निराश हैं. इसे समझने में थोड़ा समय लगेगा.’ स्काइवर ब्रंट ने वोलवार्ट की उनकी पारी और परिस्थितियों का किसी और से बेहतर आकलन करने के लिए प्रशंसा की.
उन्होंने कहा, ‘वोलवार्ट ने परिस्थितियों का आकलन किया, जानती थी कि उसे क्या करना है और कुछ विस्फोटक बल्लेबाज भी आ रहीं थीं जिससे हमारे लिए मुश्किलें बढ़ गईं. एक टीम के तौर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया और मैदान पर मौकों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन 50 ओवरों (क्षेत्ररक्षण) के दौरान सभी की ऊर्जा देखकर वाकई बहुत खुश हूं. कैप ने कुछ शानदार गेंद फेंकी. उन्होंने जिस तरह की शुरुआत की थी, हम भी वैसी ही करना चाहते थे. वोलवार्ट जैसी बल्लेबाजी करना उतना आसान नहीं था.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें