Last Updated:
Gur Chana Laddu Recipe: ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए गुड़, चना और मूंगफली से बने लड्डू सबसे बेस्ट हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, ये लड्डू प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं.
Winter Superfood: ठंड ने दस्तक दे दी है. ऐसे में यदि आप भी आपके बच्चों को हेल्दी कुछ खिलाना चाहते हैं तो आपके लिए चने और गुड़ से बना लड्डू अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे आप घर पर तैयार कर सकते हैं. इस लड्डू को आपके बच्चे भी पसंद करेंगे और बुजुर्ग भी. यह प्रोटीन से भरपूर लड्डू आपके बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखेगा और तंदुरुस्ती देगा. उन्हें ठंड से परेशानी नहीं होगी. साथ ही सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं भी दूर भागेंगी.
मुंगफली, चने और गुड़ में रहते हैं यह पोषक तत्व
कैल्शियम- चने और गुड़ से कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
फाइबर- चने में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है.
कार्बोहाइड्रेट- चने और गुड़ दोनों से कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है.
प्रोटीन- भुने चने से प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है.
आयरन- गुड़ में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और खून की कमी से बचाता है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.