Last Updated:
सरफराज खान को वेस्टइंडीज सीरीज के बाद इंडिया ए टीम में भी नहीं चुना गया. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरफराज की पारियों को गिनाते हुए भारतीय सेलेक्टर्स पर निशाना साधा है. थरुर का कहना है कि बीसीसीआई के सेलेक्टर्स को टीम इंडिया के लिए चयन करते समय केवल आईपीएल के प्रदर्शन को पैमाना नहीं बनाना चाहिए बल्कि उन्हें घरेलू क्रिकेट को भी अहमियत देनी चाहिए.
नई दिल्ली. शशि थरूर बल्लेबाज सरफराज खान के सपोर्ट में उतर आए हैं. सरफराज को वेस्टइंडीज के बाद आगामी इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जाने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है. सरफराज को टीम से दरकिनार किए जाने के बाद उनके प्रति लोग लगातार बीसीसीआई चयनकर्ताओं से सवाल पूछ रहे हैं. थरूर का नाम भी इसमें जुड़ गया है जिन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को घेरते हुए सरफराज की पिछली कई पारियों को जिक्र किया है जिसमें उन्होंने खुद को साबित किया है. थरूर का कहना है कि सरफराज को टीम से बाहर रखना हैरान कर देने वाला फैसला है.
शशि थरूर ने सरफराज खान का किया सपोर्ट.
This is frankly an outrage. @SarfarazA_54 averages 65-plus in first class cricket, scored a 50 on Test debut and a 150 in a Test we lost, made 92 in his only tour match in England (and a century in the practice match against the full Indian Test team) — and still finds himself… https://t.co/gtq1ni03DQ