सूर्या की टीम में बवाल तय! आज कौन बैठेगा बाहर, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?

सूर्या की टीम में बवाल तय! आज कौन बैठेगा बाहर, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?


Last Updated:

IND vs AUS Predicted XI 1st T20I: कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी मानना है कि कई विकल्प होने के कारण प्लेइंग इलेवन का चयन करना आसान नहीं है.

ख़बरें फटाफट

भारतीय क्रिकेट टीम

कैनबरा: आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 का घमासान शुरू हो जाएगा. दोनों ही टीम पांच मैच की टी-20 सीरीज में शुरुआती लीड के लिए जी-जान लगा देगी. भारतीय टीम टी-20 फॉर्मेट में कमाल कर रही है. एक-एक खिलाड़ी बवाल है यही कारण है कि मनुका ओवल ग्राउंड पर भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर माथा-पच्ची जारी है.

रेड्डी फिट होकर लौटेंगे?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी संकेत दिया कि चोटिल होकर तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हुए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह ठीक है. कल उसने थोड़ी दौड़ लगाई और नेट्स पर बल्लेबाजी भी की.’

वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू
भारतीय कप्तान ने ये भी कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के रूप में देखती है. उन्होंने कहा, ‘टीम संयोजन में ज्यादा बदलाव नहीं है, क्योंकि पिछली बार जब हम दक्षिण अफ्रीका गए थे तो हम एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ खेले थे. यहां की परिस्थितियां भी वैसी ही हैं. यह विश्व कप की तैयारी है, लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण है. उम्मीद है कि हमारे लिए यह श्रृंखला अच्छी साबित होगी.’

कुलदीप यादव फिर होंगे बाहर?
हो सकता है कि शानदार फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़े. ऑलराउंडर अक्षर पटेल और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के सामने कुलदीप यादव का दावा कमजोर पड़ रहा है. एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुलदीप को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने टीम में नहीं चुना, जिसकी कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने कड़ी आलोचना की थी.

ऐसा होगा टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर?
प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो तेज गेंदबाज ऑलराउंडरों को चुना जा सकता है. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा में से कोई एक लीड बॉलर के रूप में खेलेगा. टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर संजू सैमसन खेलेंगे. रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों का भी प्लेइंग इलेवन में चुना जाना तय नहीं है.

पहले टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

सूर्या की टीम में बवाल तय! आज कौन बैठेगा बाहर, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?



Source link