देवास में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में कामों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 1754.74 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम संवर
.
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। शासन का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सोनकच्छ में हुए इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि सोनकच्छ विधानसभा में विकास का यह पहिया लगातार आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया और जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव मौजूद रहे।
इन स्थानों पर हुए विकास कार्य
- भौंरासा: 588.92 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।
- कुलाला: 141.51 लाख रुपए की नल-जल योजना और पानी टंकी का लोकार्पण।
- टोंकखुर्द: 556.81 लाख रुपए के दो कार्य — 131 लाख से एसडीओ भवन और 425.81 लाख से रेस्ट हाउस मार्ग का लोकार्पण।
- पांदा: 37.50 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन।
- खरेली: 123.20 लाख रुपए की लागत से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण।
- चिड़ावद: 306.80 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण।