स्कूल के पीटी टीचर ने रणजी ट्रॉफी में शतक ठोक कर मचाई सनसनी

स्कूल के पीटी टीचर ने रणजी ट्रॉफी में शतक ठोक कर मचाई सनसनी


Last Updated:

नागालैंड रणजी टीम के इमलीवती लेमटूर ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया. इमलीवती लेमटूर पेशे से एक स्कूल में पीटी टीचर हैं.

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. कब क्या हो जाए मैच के अंतिम गेंद तक अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में तमिलनाडु और नागालैंड के बीच खेले गए मैच में हुआ जब एक पीटी टीचर ने शतक ठोकर कमाल कर दिया.

imliwati lemtur

रणजी ट्रॉफी में शतक ठोकने वाले इस खिलाड़ी का नाम इमलीवती लेमटूर है. वह नागालैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इमलीवती लेमटूर निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

imliwati emtur

तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में इमलीवती लेमटूर ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 287 गेंद में 146 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में इमलीवती लेमटूर ने 20 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

Imli

इमलीवती लेमटूर की इस शतकीय पारी की मदद से नागालैंड की टीम तमिलनाडु के खिलाफ फॉलोऑन बचाने में सफल रही. नागालैंड की टीम ने तमिलनाडु की पहली पारी में 512 रन के जवाब में 446 रन का स्कोर खड़ा किया.

imliwati lemtur

इमलीवती लेमटूर की खास बात ये है कि उन्होंने क्रिकेटर बनने के लिए न तो कहीं से कोचिंग ली और न ही उन्हें कोई ट्रेनिंग मिली. उन्होंने टीवी में क्रिकेट देखकर इस खेल को सीखा और अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए बड़ा उलटफेर किया है.

imliwati emtur

स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में इमलीवती लेमटूर ने बताया कि वह दीमापुर के एक स्कूल में पीटी टीचर हैं. हाल ही में उनकी शादी हुई है और स्कूल ने किसी तरह रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उन्हें छुट्टी दी. वे अब इस बात से खुश हैं कि वापस लौटने पर बिना सैलरी कटे उनकी नौकरी उनके पास रहेगी.

homesports

स्कूल के पीटी टीचर ने रणजी ट्रॉफी में शतक ठोक कर मचाई सनसनी



Source link