Last Updated:
भोपाल के बैरसिया में खाद के लिए किसान रातभर जद्दोजहद कर रहे हैं. ठंड और बारिश में बच्चे, महिलाएं तक खुले आसमान के नीचे इंतजार करते नजर आ रहे हैं.
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत
किसानों ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम साहब द्वारा दो-दो बोरी खाद उपलब्ध कराई गई थी और टोकन वितरण भी शुरू कराया गया था. उस समय किसानों के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था भी की गई थी, इससे पहले गोदाम संचालकों ने व्यवस्था कभी नहीं की.
बारिश के कारण बढ़ी ठंड
आज का दिन बारिश के कारण मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और रातभर ओस पड़ती रही. किसान खुले आसमान के नीचे ठंड और बारिश में खाद का इंतजार करते रहे.
एक किसान ने बताया कि रातभर ओस पड़ती रही, ठंडी हवा चल रही थी, तबीयत खराब हो गई, लेकिन खाद नहीं मिली.
किसानों ने लगाए आरोप
किसानों का आरोप है कि गोदाम संचालकों की ओर से कभी बैठने की व्यवस्था नहीं की गई और न ही पानी की सुविधा. कभी टेंट भी नहीं लगवाया गया. किसानों ने कहा कि लाइन में घंटों बैठने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और हर किसान को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को इस तरह की परेशानी दोबारा न झेलनी पड़े.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें