Last Updated:
Chhath Mahaparv: राजधानी भोपाल में इस साल छठ महापर्व की रंगत से पूरा शहर खुशनुमा दिखा. जहां डूबते और उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने बड़ी संख्या में व्रती और भक्त बड़े तालाब किनारे बने घाटों पर पहुंचे. 7 तस्वीरों में देखिए इस साल की छठ पूजा की रंगत.
छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया. जिसकी झलक राजधानी भोपाल में भी देखने को मिली. भोपाल में इस साल का छठ महापर्व बड़ा खास था. जहां बड़ी संख्या में भक्त घाटों पर दिखे थे.

राजधानी भोपाल में डूबते सूरज और सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा दिखा. भोपाल की शीतल दास की बगिया से लेकर खटलापुरा के घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी थी.

देशभर में इस साल के छठ महापर्व की खूब उत्सुकता दिखी. जहां बड़ी संख्या में वो लोग भी घाटों के आस-पास दिखे जो इस व्रत को लेकर देखना चाहते हैं. राजधानी भोपाल में छठ के लिए 52 से ज्यादा घाट तैयार किए गए थे.

भोपाल में इस साल छठ महापर्व पर एक अलग ही रौनक और उत्सव का माहौल था, जो पिछले कुछ सालों में सबसे अलग था. छठ पूजा को देखने के लिए बड़े तालाब किनारे लोगों का हुजूम भी उमड़ा था.

राजधानी भोपाल में छठ पूजा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में व्रती और भक्त सुबह तड़के 4 बजे से ही घाटों का रुख कर चुके थे. जहां भगवान सूर्यदेव के उगती छवि को अर्घ्य देकर व्रत का समापन हुआ.

राजधानी भोपाल में छठ पूजा पर राजनीति भी दूर नहीं रही. इस महापर्व में कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया. जहां बीजेपी एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भोपाल महापौर मालती राय और भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने भी हिस्सा लिया.

छठ महापर्व की लोकप्रियता राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ती जा रही है. इसकी बड़ी झलक इस साल की छठ पूजा और इसको लेकर उत्सुकता में साफ-साफ दिखी.