IND vs AUS: सबसे तेज 100 विकेट, बुमराह से भी खतरनाक… T20I बॉलिंग किंग पर गंभीर का ग्रहण, बना दिया वॉटर ब्वॉय

IND vs AUS: सबसे तेज 100 विकेट, बुमराह से भी खतरनाक… T20I बॉलिंग किंग पर गंभीर का ग्रहण, बना दिया वॉटर ब्वॉय


IND vs AUS: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हर्षित राणा को लेकर एक बार फिर टारगेट पर आ चुके हैं. इस बार उन्होंने हर्षित राणा के लिए उस गेंदबाज को बेंच पर बिठा दिया जो टी20 का किंग है. जिसके बाद गंभीर की ट्रोलिंग एक बार फिर शुरू हो चुकी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में हर्षित राणा का नाम प्लेइंग-XI में देखने को मिला. हर्षित राणा के तीनों फॉर्मेट में होना पहले ही फैंस को कचोट रहा है और अब पहले ही टी20 में टॉप विकेट टेकर को राणा की वजह से ड्रॉप करना गंभीर के आगे सवालिया निशान है. 

गंभीर ने तोड़ी थी चुप्पी

राणा और गंभीर को सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले ही खूब ट्रोल किया गया. मोहम्मद शमी को टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया लेकिन राणा का नाम स्क्वाड में देखने को मिला था. ट्रोलिंग के बाद गंभीर ने इस मुद्दे पर चुप्पी भी तोड़ी थी और कहा था कि 23 साल के लड़के को निशाना बनाकर क्या मिलेगा, आप हमसे सवाल करें. इस बयान के बाद मुद्दा ठंडा हुआ, लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच में प्लेइंग-XI का ऐलान होते ही हर्षित राणा के सेलेक्शन का मुद्दा फिर तूल पकड़ गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


ड्रॉप हुआ ये खूंखार गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के इस फॉर्मेट के टॉप विकेट टेकर अर्शदीप सिंह को ड्रॉप करने का हैरतअंगेज फैसला किया गया. अर्शदीप सिंह हाल में कमाल की गेंदबाजी करते नजर आए, इसके बावजूद उन्हें टीम में तरजीह नहीं दी गई है. अर्शदीप सिंह ने महज 65 टी20 मुकाबलों में 101 विकेट झटके जो बुमराह, हार्दिक जैसे स्टार खिलाड़ियों से काफी तेज हैं.

ये भी पढे़ं.. WC 2027 से पहले हार के जंजाल में फंसी इंग्लैंड, 2 साल में सिर्फ 8 जीत, न्यूजीलैंड ने भी बुरी तरह धोया

बारिश की भेंट चढ़ा मैच

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल भी शानदार टच में दिखाई दिए. दोनों अपने-अपने अर्धशतक के करीब थे और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और मैच रद्द हुआ. अब अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा.



Source link