Last Updated:
Rewa-ki Special Kheer: अगर आप भी देव उठनी एकादशी का व्रत करते हैं तो कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कद्दू की लप्सी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह लप्सी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है.
Rewa News: विंध्य क्षेत्र में हर त्योहार पर अलग-अलग परंपरा से मनाना और कुछ खास पकवान बनाना ही इसकी खासियत है. अगर आप भी देव उठनी एकादशी का व्रत करते हैं तो कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कद्दू की लप्सी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह लप्सी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
चलिए जानते है इसे बनाने की आसान सी विधि.
कद्दू की लप्सी बनाने के लिए ये सामग्री चाहिए-
पका हुआ कद्दू – 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
दूध – 1 लीटर
चीनी – 100 ग्राम (स्वादानुसार) अधिक और पारंपरिक स्वाद के लिए गुड डालें
घी – 1 बड़ा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता – बारीक कटे हुए
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
केसर – कुछ धागे (दूध में भिगोए हुए).
ऐसे बनाए-
सबसे पहले कद्दूकस किए हुए कद्दू को धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर हल्का सा भून लें, जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए.
अब एक गहरे बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भुना हुआ कद्दू डाल दें.
धीमी आंच पर कद्दू और दूध को अच्छे से पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह तले में न चिपके.
जब कद्दू पूरी तरह से दूध में घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब उसमें चीनी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
अब इसमें कटे हुए मेवे, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिलाएं.
लप्सी को एक मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक कद्दू की लप्सी बनकर तैयार है. इसे देव उठनी एकादशी के प्रसाद के रूप में भी बनाते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें. यह लप्सी आपके त्योहार को और खास बना देगी. खीर में और अधिक स्वाद लाने के लिए आप इसमें नारियल का बूरा भी मिला सकते हैं.
इसे ठंडा या गर्म, दोनों तरह से परोसा जा सकता है.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें