इस खूंखार बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 70 रन, पिटाई से त्राही-त्राही करता रहा गेंदबाज

इस खूंखार बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 70 रन, पिटाई से त्राही-त्राही करता रहा गेंदबाज


क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन एक महारिकॉर्ड आज तक बरकरार है. आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि एक खूंखार बल्लेबाज एक ओवर में 70 रन बना चुका है. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान बना है. न्यूजीलैंड में एक बल्लेबाज ली जर्मन ने इस कारनामे को अंजाम दिया है.

इस खूंखार बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 70 रन

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ली जर्मन ने 20 फरवरी 1990 को कैंटरबरी के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच में खेलते हुए वेलिंगटन के खिलाफ एक ओवर में 70 रन ठोक दिए. यह क्रिकेट के किसी ओवर में बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. यह घटना क्राइस्टचर्च में कैंटरबरी के खिलाफ वेलिंगटन के शेल ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन हुई. यह वेलिंगटन का सीज़न का आखिरी गेम था और उन्होंने अपनी पारी घोषित करके कैंटरबरी को 59 ओवरों में 291 रनों का टारगेट दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


मैच में हुआ था बड़ा चमत्कार

कैंटरबरी की शुरुआत बहुत ही ज्यादा खराब रही. उसके 8 विकेट सिर्फ 108 रनों पर गिर गए, जिससे सभी को ये लग रहा था कि वेलिंगटन आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन इसके बाद कहानी बदल गई. वेलिंगटन के कप्तान ने एक योजना बनाई और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बर्ट वेंस, जो अपने करियर के अंत के करीब थे उनसे गेंदबाजी करवाई. वेलिंगटन के कप्तान का मानना था कि अगर कैंटरबरी के बल्लेबाज जर्मन ली और रोजर फोर्ड आसान गेंदबाज के खिलाफ रन बनाएंगे और तो वह गलती करेंगे और आउट हो जाएंगे. लेकिन कप्तान का ये दांव उनके ऊपर ही उल्टा पड़ गया.

ताबड़तोड़ अंदाज में 70 रन ठोक दिए

कैंटरबरी के बल्लेबाज ली जर्मन ने अकेले ही वेलिंगटन के गेंदबाज बर्ट वेंस के इस ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 70 रन ठोक दिए. दरअसल, बर्ट वेंस ने इस ओवर में कुल 22 गेंदें डाली. न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर बर्ट वेंस के नाम क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपने ओवर में 77 रन लुटाए. ली जर्मन ने बर्ट वेंस के इस ओवर में 70 रन बनाए. वहीं, उनके साथी प्लेयर रोजर फोर्ड ने 5 रन बनाए.

कैसे हुआ ये अजूबा?

बर्ट वेंस ने इस ओवर की शुरुआत बहुत ही खराब की. बर्ट वेंस ने लगातार नो बॉल फेंकी. पहली 17 गेंदों में उनकी सिर्फ एक ही लीगल गेंद थी. इस दौरान जर्मन ली ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया. वेंस ने इस ओवर में कुल 22 गेंदों फेंकी और 77 रन दे डाले. इसके बाद कैंटरबरी टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रनों की दरकरार थी. जर्मन ली ने पहले पांच गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह कोई रन नहीं बना सके और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. बर्ट वेंस ने अपने करियर में 4 टेस्ट में 1 अर्धशतक की मदद से 207 जबकि 8 वनडे में कुल 248 रन बनाए.

बर्ट वेंस द्वारा फेंका ओवर इस तरह से रहा था:

वेंस के ओवर की गेंदों पर बने रन – 0,4,4,4,6,6,4,6,1,4,1,0,6,6,6,6,6,0,0,4,0,1



Source link