कुएं में मिला महिला का शव: बैतूल में मायके वालों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए; एक दिन से लापता थी महिला – Betul News

कुएं में मिला महिला का शव:  बैतूल में मायके वालों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए; एक दिन से लापता थी महिला – Betul News


बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के जीन गांव में गुरुवार सुबह एक 36 साल की विवाहिता का शव उसके घर के पीछे बने कुएं में मिला। मृतका की पहचान जीन बाजार मोहल्ला निवासी सोनल पति जितेंद्र (लड्डू) राठौर के रूप में हुई है।

.

सोनल बुधवार से लापता थीं, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पति ने चिचोली थाने में दर्ज कराई थी।

गुरुवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

महिला का शव कुएं में मिला।

भाई का आरोप- बहन की हत्या की गई मृतका के भाई दुर्गेश राठौर ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या उसके पति ने की है। उन्होंने बताया कि सोनल के चेहरे पर चोट के निशान थे और वह लंबे समय से ससुराल वालों की प्रताड़ना झेल रही थीं। दुर्गेश के अनुसार उनके जीजा सोनल को अक्सर पीटते थे और कुछ महीने पहले टाइफाइड होने पर भी इलाज नहीं करवाया, न ही उन्हें मायके आने दिया।

परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

मामी का ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप मृतका की मामी ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोनल के लापता होने के बाद ससुराल वालों ने उन्हें खोजने का कोई प्रयास नहीं किया। मायके पक्ष के लोग जब जीन पहुंचे और घर के पीछे कुएं में देखा, तब सोनल का शव पानी में तैरता मिला।

वहीं, महिला के पति जितेंद्र राठौर ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अचानक घर से लापता हो गई थीं। जितेंद्र ने कहा कि गुरुवार सुबह कुएं में शव दिखाई देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।



Source link