दमोह में 4 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार: रनेह पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल – Damoh News

दमोह में 4 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार:  रनेह पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल – Damoh News



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दमोह की रनेह पुलिस ने चार साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी माखन सिंह लोधी (40) आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

.

4 साल से फरार था आरोपी

दरअसल, माखन सिंह लोधी बिजवार, थाना रनेह का निवासी है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 178/21, धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह पिछले चार सालों से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया ने जिले में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत रनेह पुलिस टीम ने प्रयास कर वारंटी को पकड़ा।

इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एसआई चंदन सिंह, एएसआई निरंजन, एएसआई, मुफीस अहमद खान, हवलदार, शिवराज सिंह, आरक्षक श्रीराम प्रजापति, खूबसिंह कुर्मी और आरक्षक ब्रजेश शामिल रहे।



Source link