देवास में सड़क हादसे में युवक की मौत: चिड़ावद के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होटल से घर लौटते समय हादसा – Dewas News

देवास में सड़क हादसे में युवक की मौत:  चिड़ावद के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होटल से घर लौटते समय हादसा – Dewas News



देवास जिले में एक सड़क हादसे में ग्राम पाड़ल्या निवासी 36 वर्षीय संजय पिता जगन्नाथ पटेल की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात चिड़ावद के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

.

होटल से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संजय हाईवे पर स्थित बरसाना होटल में काम करते थे। गुरुवार रात वे ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी चिड़ावद के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल संजय को तुरंत जिला चिकित्सालय देवास ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link