मध्य प्रदेश में मोंथा तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। निवाड़ी जिले में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। खेतों में पानी भरने से कि
.
निवाड़ी के ओरछा, पृथ्वीपुर, टेहरका और तरीचरकला जैसे क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बनाया है, वहीं दूसरी ओर फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेतों में कटाई के लिए तैयार फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। किसानों को डर है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मोंथा तूफान का असर अगले 24 घंटों तक प्रदेश में बना रहेगा। झांसी, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, ग्वालियर और इंदौर संभाग में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण निवाड़ी जिले का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे सुबह के समय नवंबर जैसी ठंड महसूस हुई।