पंत ने कैसे कराई टीम को वापसी, फिरकी के जाल में उलझे मेहमान बल्लेबाज

पंत ने कैसे कराई टीम को वापसी, फिरकी के जाल में उलझे मेहमान बल्लेबाज


Last Updated:

जोर्डन हरमान और जुबैर हमजा की शतकीय साझेदारी के बावजूद तनुष कोटियान की अगुवाई में भारत ए के स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को चार दिवसीय मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 299 रन पर रोक दिया.

ऋषभ पंत की अगुआई में इंडिया A ने पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोरदार वापसी

नई दिल्ली.  जोर्डन हरमान और जुबैर हमजा की शतकीय साझेदारी के बावजूद तनुष कोटियान की अगुवाई में भारत ए के स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को चार दिवसीय मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 299 रन पर रोक दिया.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दक्षिण अफ्रीका ए के लिये हरमान (71) और हमजा (66) ने दूसरे विकेट के लिये 130 रन की साझेदारी की. हमजा को तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने आउट किया जो विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे. इसके बाद से भारतीय गेंदबाजों ने पकड़ बना ली .

फिरकी ने फंसाया

सलामी बल्लेबाज लेसेगो सेनोकवाने ने तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज की गेंद पर पहली स्लिप में आयुष म्हात्रे को कैच थमाया . वहीं रिवाल्डो मूनसैमी ने बायें हाथ के स्पिनर मानव सुतार की गेंद पर स्लिप में आयुष बडोनी को कैच दिया. कप्तान मार्कस एकेरमैन ने कोटियान की गेंद पर सुतार को कैच सौंपा . दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट 27 रन के भीतर गंवा दिये. हरमान और हमजा जब तक क्रीज पर थे, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दबदबा बना रखा था. उन्होंने बरार, कम्बोज और खलील अहमद को खुलकर खेला. हरमान को आफ स्पिनर कोटियान ने पगबाधा आउट किया. कोटियान ने 83 रन लेकर चार विकेट चटकाये.

पंत की वापसी 

इग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और उन्होंने रिकवरी के अच्छे संकेत दिए. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने यानी नवंबर में खेली जाएगी. पहला मैच 14 नवंबर से होगा. इससे पहले साउथ अफ्रीका की ए टीम भारत की ए टीम से मैच खेल रही है. ये मल्टीडे टेस्ट है। इसमें भारतीय टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है, इसलिए पंत को पहले ही मैदान पर आना पड़ा.  हालांकि जब वे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे, तब खास रोमांच बनेगा.

homecricket

पंत ने कैसे कराई टीम को वापसी, फिरकी के जाल में उलझे मेहमान बल्लेबाज



Source link