महिला कांग्रेस प्रभारी राखी सत्रवाला नीमच पहुंचीं: संगठन सृजन अभियान की बैठक में हुईं शामिल; आवेदन लिए – Neemuch News

महिला कांग्रेस प्रभारी राखी सत्रवाला नीमच पहुंचीं:  संगठन सृजन अभियान की बैठक में हुईं शामिल; आवेदन लिए – Neemuch News


कांग्रेस प्रभारी राखी सत्रवाला का स्वागत करती महिला पार्टी सदस्य।

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी राखी सत्रवाला गुरुवार देर शाम नीमच पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में महिला कांग्रेस की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में महिला सदस्यों सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी राखी सत्रवाला ने म

.

मंच पर प्रभारी राखी सत्रवाला के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर और योगेश प्रजापति भी उपस्थित थे। बैठक के बाद, महिला कांग्रेस प्रभारी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाली महिलाओं से आवेदन प्राप्त किए।

बैठक में शामिल हुई स्थानीय पार्टी पदाधिकारी।

सक्षम और सक्रिय कार्यकर्ताओं को राजनीति में लाना है

कांग्रेस प्रभारी राखी सत्रवाला ने बताया कि वे संगठन सृजन प्रक्रिया के तहत नीमच आई हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सक्षम और सक्रिय कार्यकर्ताओं को राजनीति में लाना तथा अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने वर्षों से पार्टी के लिए कार्य किया है और महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बैठक में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

बैठक में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।



Source link