वार्ड 74: डेढ़ दिन के सर्वे में यहां 4 करोड़ टैक्स कम मिला – Indore News

वार्ड 74:  डेढ़ दिन के सर्वे में यहां 4 करोड़ टैक्स कम मिला – Indore News



वार्ड 74 की गलियों में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की सर्वे टीम जब मौके पर पहुंची तो हिसाब-किताब की परतें खुलती चली गईं। डेढ़ दिन के सर्वे में ही करोड़ों की गड़बड़ी सामने आई । नगर निगम को यहां से लगभग चार करोड़ रुपए का टैक्स कम मिल रहा

.

हर जोन की राजस्व टीम को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। वार्ड 74 में 11 हजार 341 संपत्तियां दर्ज हैं। टीम जब मैदान में उतरी तो डेढ़ दिन में करीब पांच हजार संपत्तियों की जांच हो गई। इसमें आधे मामलों में बड़ी खामियां मिलीं।

कागजों पर जहां खाली प्लॉट और आवासीय मकान दिखाए गए, वहां होस्टल, दुकानें व व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। ऐसे में टैक्स की श्रेणी बदलनी ही थी। निगम को इन संपत्तियों से 6 करोड़ 21 लाख से ज्यादा का टैक्स मिलना चाहिए, जबकि सिर्फ दो करोड़ 33 लाख ही वसूले जा रहे हैं।

इसलिए रोका गया सर्वे

जोन 11 के एआरओ शैलेंद्र सिंह के खिलाफ पार्षद पति ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सर्वे की रफ्तार थम गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग हिसाब-किताब सामने आने से असहज हैं। रिपोर्ट की शीटें भी अब छिपाई जाने लगी हैं। निगम ने फिलहाल सर्वे सड़क से हटाकर कैंप मोड पर कर दिया है। जोन स्तर पर कैंप लगेंगे और खाते सुधारने की प्रक्रिया वहीं चलेगी। अगले 15 दिन इसी काम में जाएंगे।

2413 खातों में गड़बड़ी

सर्वे के दौरान टीमों को कुल 2413 खातों में गड़बड़ी मिली। इन्हीं का आंकड़ा जोड़ने पर निगम को 3 करोड़ 88 लाख रुपए से ज्यादा की अतिरिक्त वसूली का हिसाब तैयार हुआ है।



Source link