श्योपुर में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में कुल 40 यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 18 बस संचालकों पर चालानी कार्रवा
.
चेकिंग के दौरान कई बसों में आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं की कमी पाई गई। एक बस में ओवरलोड सवारी मिली, आठ बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं था, सात बसों में प्राथमिक उपचार किट और दो बसों में स्पीड गवर्नर नहीं पाया गया।
यातायात पुलिस ने सभी बस संचालकों से अपील की है कि वे बीमा, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। इसके अलावा निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरलोड सवारी न बिठाएं और अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट व आकस्मिक निकासी द्वार जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें।
अभियान एएसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में संचालित किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।