स्कूल शिक्षक पर छात्राओं से गलत हरकतें करने का आरोप: भिंड में क्लास में दिखाता था अश्लील वीडियो; FIR दर्ज, विभाग ने सस्पेंड किया – Bhind News

स्कूल शिक्षक पर छात्राओं से गलत हरकतें करने का आरोप:  भिंड में क्लास में दिखाता था अश्लील वीडियो; FIR दर्ज, विभाग ने सस्पेंड किया – Bhind News



भिंड के देहात थाना क्षेत्र के एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और आपत्तिजनक हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने औ

.

जानकारी के अनुसार, शहर के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह पर तीन छात्राओं ने आपत्तिजनक हरकतों के आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के दौरान मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था और अनुचित व्यवहार करता था।

जब छात्राओं ने घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी शिक्षक ने उन्हें धमकाया। डर के कारण छात्राएं कई दिनों तक स्कूल नहीं गईं।

प्राचार्य से शिकायत की, ध्यान नहीं दिया छात्राओं की हरकतों से परिजन सतर्क हुए और पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। परिजन पहले स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर वे छात्राओं को लेकर देहात थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने कक्षा 8वीं की एक छात्रा को फरियादी बनाया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ और प्रबंधन से भी जानकारी ली।

थाना प्रभारी बोले- जांच जारी देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने देर रात शिक्षक को निलंबित कर दिया।



Source link