नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया भले ही वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार हो, लेकिन एक “वन-ऑफ” मुकाबले में जैसे 2017 में हुआ था भारत उलटफेर करने में पूरी तरह सक्षम है. स्मृति मंधाना इस मुकाबले की कुंजी होंगी, लेकिन हर खिलाड़ी को लगभग परफेक्ट खेल दिखाना होगा.
स्मृति का सुपर पॉवर
स्मृति मंधाना ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने अब तक 365 रन बनाए हैं और हर बार जब भी क्रीज़ पर उतरती हैं, लाजवाब दिखती हैं. आज वही दिन है जब वे कुछ खास कर सकती हैं ऐसा जो भारतीय महिला क्रिकेट में किसी ने नहीं किया भारत पहले भी कई वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुका है, लेकिन घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल कुछ और ही मायने रखता है. सोचिए अगर शैफाली वर्मा की तेज़ और बेफ़िक्र पारी शुरुआत में टीम को मज़बूत नींव दे दे फिर जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर उस पर इमारत खड़ी करें, और अंत में ऋचा घोष व दीप्ति शर्मा फिनिश करें इन सबके बीच स्मृति मंधाना वह पिलर बन सकती हैं जो पूरी टीम को अपने साथ बांध कर रखे.
दबाव ऑस्ट्रेलिया पर ज्यादा
जब हम कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया फ़ेवरेट है, तो यह भी याद रखना चाहिए कि दबाव उन्हीं पर है. उन्हें अपने दर्जे के मुताबिक खेलना होगा और जीत हासिल करनी होगी भारत कई बार करीब पहुंचा है और कई मौकों पर उसने ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाला है. 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल को याद कीजिए वही तस्वीर आज भी दोहराई जा सकती है आज का दिन है उस रेखा को पार करने का उठकर आगे आने का. खेल में उलटफेर ही उसकी खूबसूरती है हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीम या खिलाड़ी ही नहीं जीतता. कई बार वही टीम जीतती है जो ज़्यादा विश्वास करती है, जो ज़्यादा चाहती है भारत को विश्वास करना होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं उन्हें यह जीत थोड़ी और गहराई से “चाहनी” होगी वे क्लासिक अंडरडॉग हैं और हमें अंडरडॉग की कहानियाँ हमेशा पसंद आती हैं.
गेंदबाजों के हाथ में कुंजी
गेंदबाज़ी में, रेनुका सिंह ठाकुर को आगे आना होगा उनकी स्विंग होती गेंदें ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी को परेशान कर सकती हैं, और भारत को यही चाहिए शुरुआत में. स्पिनर्स को भी योगदान देना होगा और फील्डर्स को उनका पूरा साथ देना होगाअगर कभी भारत को एक “परफेक्ट गेम” खेलना था, तो वह आज है. हर कोई एक अधूरे दिन में परफेक्शन की तलाश करता है भारत के लिए आज वही दिन है.
मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश की भविष्यवाणी की है इसका मतलब हो सकता है कि मैच रुक-रुक कर चले और टॉस का महत्व बढ़ जाए बस उम्मीद करते हैं कि किस्मत हरमनप्रीत के साथ हो क्योंकि अगर आज भारत जीत गया, तो यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल सकती है.