Last Updated:
Nasser Hussain Surprised after Rohit Sharma ODI NO 1: रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर वन बने हैं. 38 साल की उम्र में रोहित को नंबर वन पर देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हैरान हैं. उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि रोहित पहली बार यहां पहुंचे हैं. रोहित ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. हिटमैन यह यहां पहुंचने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा के नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनने पर नासिर हुसैन ने हैरानी जताई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर का कहना है कि जब उन्होंने ये सुना कि रोहित वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं, तब उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. हालांकि नासिर ने ये कहा कि रोहित निश्चिततौर पर वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बनने के हकदार थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में पहली बार दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पूर्व भारतीय कप्तान 29 अक्टूबर को जारी आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए.38 साल और 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए.
रोहित शर्मा वनडे में नंबर वन पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है.
रोहित ने सचिन का वर्षो पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने 38 साल 73 दिन की उम्र में वनडे में नंबर वन बल्लेबाज की गद्दी हासिल की थी. रोहित की शीर्ष पर वापसी हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है. जहां उन्होंने तीन मैचों में 101 की औसत से 202 रन बनाए. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज के निर्णायक मैच में उनके नाबाद शतक ने न केवल भारत की सीरीज जीत सुनिश्चित की. बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे विश्वसनीय और विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को भी पुष्ट किया. इस अनुभवी खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.
‘रोहित नंबर वन बल्लेबाज बनने के हकदार हैं’
नासिर हुसैन ने कहा, ‘रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. वनडे में उनका कोई जवाब नहीं है. रोहित को शाबाशी. वह दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनने का हकदार है.’ रोहित के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए पहली बार वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की, जो पिछले एक दशक से लगातार शीर्ष 10 में शामिल रहे थे.
सचिन, धोनी, कोहली और गिल के क्लब में पहुंचे रोहित
भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले रोहित अब भारतीय क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल की उस क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने नंबर 1 वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग हासिल की है. गिल पिछले साल के अंत से शीर्ष स्थान पर थे. रोहित के पिछले सप्ताह 745 रेटिंग अंक थे, लेकिन एडिलेड में 97 गेंदों में 73 और सिडनी में 125 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाने के बाद उन्होंने लंबी छलांग लगाई. इन शानदार पारियों की बदौलत उनके 781 अंक हो गए, जो उनके करियर के सर्वोच्च अंक हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें