Last Updated:
कुछ किस्में सर्दियों के मौसम में अधिक सहनशील होती हैं.उत्तर भारत में लखनऊ 49, इलाहाबाद सफेदा और सरदार जैसी किस्में लोकप्रिय हैं. ये किस्में ठंड को बेहतर तरीके से सहन करती है और फसल की उपज को बढ़ाती है.
ठंड का मौसम हो और अमरूद की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता. ये फल को लोगों जितना पसंदीदा है, उतना ही किसान का. क्योंकि इसी फसल से किसानों तुरंत पैसा मिलता है. इसमें किसान को शुरुआती सालों में मेहनत करनी पड़ती है. इसके बाद मेहनत कम और आय ज्यादा होने लगती है. खास बात ये है कि किसानों को इसके तुरंत पैसे मिलने लगते हैं. लेकिन एक बात मायने रखती है कि वैरायटी कोन सी है भाई…ऐसे में हम आपको अमरूद की बेहतरीन वैरायटी के बारे में बता रहे है, जिससे किसानों को तुरंत ही तगड़ा मुनाफा हो…

कुछ किस्में सर्दियों के मौसम में अधिक सहनशील होती हैं.उत्तर भारत में लखनऊ 49, इलाहाबाद सफेदा और सरदार जैसी किस्में लोकप्रिय हैं. ये किस्में ठंड को बेहतर तरीके से सहन करती है और फसल की उपज को बढ़ाती है.

आप कितनी भी अच्छी वैरायटी क्यों न लगा ले लेकिन पेड़ों पर निगरानी रखना और रोग और कीट से बचाना भी जरूरी है. सर्दियों में मृत या रोगग्रस्त शाखाओं को हटाने के लिए हल्की छंटाई करनी चाहिए. इससे ना केवल पौधों के स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि हवा का संचार और सूर्य की रोशनी भी बेहतर तरीके से पौधों तक पहुंचती है.

अमरूद की खेती में मिट्टी की अहम भूमिका होती है. ऐसे में सर्दियों के पहले मिट्टी का परीक्षण कराना चाहिए, ताकि इसके पोषक तत्वों और पीएच स्तर का पता चल सके. इसके बाद, मिट्टी में खाद या जैविक पदार्थ मिलाकर उसकी संरचना और उर्वरता को बढ़ाना चाहिए. मल्चिंग से मिट्टी की नमी बनी रहती है और खरपतवारों पर नियंत्रण पाया जाता है.

अमरूद की खेती में उर्वरकों का प्रबंधन बेहद जरूरी है. नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम को सही अनुपात में पेड़ों में अप्लाई करना चाहिए. रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ जैविक उर्वरकों जैसे वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है. वहीं सर्दियों में कीटों और बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है.

एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) पद्धतियों का पालन करना चाहिए. फलों और पौधों के आस-पास सफाई बनाए रखना भी जरूरी है, क्योंकि गिरे हुए फल कीटों और रोगों के लिए आश्रय बन सकते हैं.

सर्दियों के दौरान तापमान में भारी गिरावट हो सकती है. इस स्थिति में पौधों को ठंढ से बचाने के लिए कपड़े से ढकना या पॉलीहाउस का उपयोग करना चाहिए. प्राकृतिक वायुरोधक स्थानों पर पौधों का रोपण भी ठंडी हवाओं से बचाव में मदद करता है.

फसल की कटाई के समय पर होनी चाहिए. जिससे अमरूद की गुणवत्ता बनी रहती है. ऐसे में फल के पकने के पहले ही उसे कांट लेना चाहिए. ताकि मार्केट में जाने से पहले पके नहीं और ट्रांसपोर्ट के लिए समय मिल सके. कटाई के बाद फलों को धोकर, छांटकर और उचित तापमान पर रखा जाना चाहिए, ताकि उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ सके.