Last Updated:
MP AQI Update: भोपाल अपनी खूबसूरती और झीलों के लिए हमेशा पहचाना जाता है. जहां इस साल ठंड शुरू होते हल्की बारिश और तेज हवाओं ने माहौल को कश्मीर की रंगत दे दी है. जिसके बाद देखिए कैसे बोट क्लब से लेकर वीआईपी रोड़ तक भोपाल हल्के कोहरे की चादर ओढ़े दिखा रहा है लेकिन इसी बीच हवा का हाल तो सुधरा है फिर भी AQI अभी भी खराब स्तर पर बना हुआ है, देखिए रिपोर्ट.
MP News: राजा भोज के नाम से पहचाना जाने वाला झीलों का शहर भोपाल देश के सबसे खूबसूरत सिटी में गिना जाता है. राजधानी भोपाल की ये खूबसूरती हर मौसम के साथ बदलती रहती है. भोपाल समेत मध्यप्रदेश में पिछले 2 से 3 दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने इस खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए हैं..
तालों में भोपाल ताल का खुशनुमा रूप, शहर ने ओढ़ी सफेद चादर
जिस शहर से ‘कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली और तालों में भोपाल ताल बाकीं सब तलैय्या’ जैसी प्रसिद्ध कहावतें निकली हैं. उस शहर के मौसम को पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने खुशनुमा बना दिया है. जिसके बाद पूरे शहर ने कोहरे की हल्की सफेद चादर सी ओढ़ ली है. जिसका मनमोहक नजारा हमें बड़े तालाब किनारे से देखने को मिला. भोपाल में पिछले 2 दिनों से तेज हवाओं का दौर भी जारी है, जो बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात मोन्था के हल्के असर के चलते बना हुआ है.
राजधानी भोपाल में दिवाली के बाद हवा को लेकर AQI में काफी सुधार हुआ है. इसी बीच अब जब भोपाल का मौसम रंगत से भर गया है तो इसी बीच हवा अभी भी स्वस्थ के लिए हानिकारक लेवल पर बनी हुई है. जहां मध्यप्रदेश का AQI इन्डेक्स 150 पर बना हुआ है. वहीं राजधानी भोपाल में भी हवा खराब है. जहां ताजा आकड़ों में AQI 169 रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही सबसे साफ शहर इंदौर में AQI 170 रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा संस्कारधानी जबलपुर में हवा बहुत बुरी है. यहां AQI 180 दर्ज हुआ है.
| शहर | AQI Level |
| जबलपुर | 169 |
| इंदौर | 134 |
| भोपाल | 110 |
| सतना | 94 |
| छतरपुर | 84 |
| सागर | 70 |
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें