Last Updated:
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बैग पर बॉलर अरशदीप सिंह ने जमकर मजे लिए। कप्तान शुभमन गिल भी इस पूरे प्रकरण में अभिषेक की खिंचाई करते नजर आए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब मेलबर्न ने टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते धुल चुका है. अब मेलबर्न में दोनों टीमें एक बार फिर शुक्रवार को एक दूसरे का सामना करने को तैयार हैं. भारत की टीम दूसरे मैच के लिए मेलबर्न पहुंच गई है. इस मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह और कप्तान शुभमन गिल मिलकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.
अभिषेक, गिल और अर्शदीप सभी पंजाब से आते हैं. लंबे समय तक पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद अपनी मेहनत के दम पर यह खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे. ऐसे में फुर्सत के पलों के दौरान ये क्रिकेटर्स एक दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वायरल वीडियो में अभिषेक शर्मा एक ब्लू कलर के बैग के साथ नजर आ रहे हैं. इस बैग पर छोटे-छोटे स्टार बने हुए हैं. बैग पर ब्लैक पैन से लिखा गया था ‘एलवी’.
ARSHDEEP SINGH & SHUBMAN GILL ROASTING ABHISHEK SHARMA’S BAG 😭
Arshdeep 🗣️ “Eh bag limited edition aa!”
Shubman 🗣️ “Ithe pyaj, uthe allu!”